तमिलनाडु चुनाव की तैयारी में MNM, उम्मीदवारों से आवेदन किये आमंत्रित

feature-top

अभिनेता-राजनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज कर दिया है।

पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए ₹50,000 की अनिवार्य आवेदन शुल्क तय की गई है। साथ ही, चुनावी रणनीति और समन्वय की निगरानी के लिए पार्टी ने छह सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है।

इसे संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की चुनावी मशीनरी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। MNM ने ‘टॉर्च लाइट’ चुनाव चिह्न के तहत ही चुनाव लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पार्टी नेतृत्व ने इस चुनाव चिह्न के आवंटन के लिए चुनाव आयोग के प्रति आभार जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी धन्यवाद दिया है।


feature-top