PSLV विफलता का गगनयान पर असर नहीं, मिशन तय समय पर: ISRO प्रमुख

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने PSLV मिशन की हालिया विफलता के बाद गगनयान मिशन में किसी भी तरह की देरी की आशंका से इनकार किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि PSLV और गगनयान दोनों स्वतंत्र कार्यक्रम हैं और एक मिशन की विफलता का दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ISRO प्रमुख के अनुसार, PSLV C62/EOS-N1 मिशन के दौरान तीसरे चरण के अंत में यान में असामान्य कंपन देखा गया, जिसके बाद उड़ान पथ में विचलन आया। फिलहाल मिशन से जुड़े सभी आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


feature-top