अभिषेक बनर्जी ने TMC नेताओं को वॉर रूम में सक्रिय रहने का दिया आदेश

feature-top

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत चुनावी वार रूम सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

बंद कमरे में हुई वर्चुअल बैठक में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 27 जनवरी से पार्टी नेतृत्व को नियमित रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची से असली मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।

इसे रोकने के लिए हर बूथ पर ‘बूथ रक्षा समिति’ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


feature-top