रायपुर : गणतंत्र दिवस पर डीजी हिमांशु गुप्ता सहित कई अधिकारी होंगे सम्मानित

feature-top

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस अधिकारी और जवान पदकों से अलंकृत होंगे।

इस अवसर पर 14 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा।

इसके साथ ही, पांच बालक-बालिकाओं को उनके साहसिक कार्यों के लिए राज्य वीरता अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।समारोह में राज्यपाल रमेन डेका अलंकरण प्रदान करेंगे।


feature-top
feature-top