AICC ने छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

feature-top

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान के तहत देश के छह राज्यों—बिहार, उत्तर प्रदेश, गोवा, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय—के लिए ऑब्जर्वरों की सूची जारी की है।

इस सूची में छत्तीसगढ़ के चार वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को उत्तर प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

उनके साथ अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री शिव डहरिया को भी उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री उमेश पटेल को नागालैंड का ऑब्जर्वर बनाया गया है।


feature-top
feature-top
feature-top