नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जमा किए जा रहे फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई है।

उन्होंने इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। डॉ. महंत का आरोप है कि फॉर्म-7 के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 हजार मतदाताओं को, विशेष रूप से एक वर्ग विशेष को, मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सुनियोजित हमला बताया है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अपने आप में स्वागत योग्य कदम था। लेकिन SIR की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद अब यह आशंका गहराती जा रही है कि हर विधानसभा क्षेत्र में हजारों ऐसे नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो वर्षों से नियमित रूप से चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं।

डॉ. चरणदास महंत ने निर्वाचन आयोग से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पारदर्शी जांच कराने और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


feature-top
feature-top
feature-top