बलौदाबाजार : धान खरीदी में लापरवाही, 10 नोडल अधिकारियों को नोटिस

feature-top

कलेक्टर दीपक सोनी ने धान खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन में गंभीर लापरवाही बरतने पर जिले के 10 उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि समीक्षा बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद पीवी ऐप में टोकन का सही ढंग से भौतिक सत्यापन और फोटो अपलोड नहीं किया गया।

इसके अलावा उपार्जन केंद्र खरतोरा में फर्जी धान खरीदी के मामले में नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है।


feature-top