रायपुर : हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूछताछ के लिए थाने पहुंचा

feature-top

हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर आज पूछताछ के लिए रायपुर के पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है, लेकिन पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

रोहित तोमर के खिलाफ बीते वर्ष राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित विभिन्न थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

इन मामलों में पुलिस ने रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। हालांकि, रोहित तोमर को गिरफ्तार करने में रायपुर पुलिस अब तक सफल नहीं हो सकी थी। इसी बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए न्यायालय ने उन्हें पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट के इसी निर्देश के तहत आज रोहित तोमर पुरानी बस्ती थाना पहुंचा, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।


feature-top