सुकमा–बीजापुर सीमा पर सीआरपीएफ की कार्रवाई

feature-top

सीआरपीएफ को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई कर नक्सलियों के दो हथियार डंप का खुलासा किया है।

150वीं बटालियन की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया।

ऑपरेशन विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पालागुड़ा कैंप के दक्षिण दिशा में चलाया गया। सर्चिंग के दौरान जंगल में बने ठिकानों से सिंगल शॉट राइफल, विस्फोटक सामग्री, हथियार निर्माण के उपकरण, नक्सली साहित्य और वर्दी बरामद की गई।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व फील्ड कमांडरों ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी बटालियन कमांडेंट द्वारा की गई।


feature-top