राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस पर तीसरी पंक्ति में सीट मिलने पर कांग्रेस भड़की

feature-top

राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल हुए। हालांकि, तीसरी पंक्ति में उनकी सीटों ने कांग्रेस को केंद्र पर हमला करने के लिए नया मौका दे दिया है। पार्टी का आरोप है कि बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और उसने अपने दावे को मज़बूत करने के लिए 2014 की एक तस्वीर भी निकाली है।


feature-top