अश्लील सीडी कांड: सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अश्लील सीडी कांड में रायपुर सेशन कोर्ट द्वारा पुनः ट्रायल शुरू करने के आदेश के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। सेशन कोर्ट के फैसले के बाद भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया है कि वे इस आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

गौरतलब है कि मार्च 2025 में सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने उक्त फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने मामले में दोबारा ट्रायल चलाने का आदेश दिया है।

सेशन कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही इस प्रकरण से डिस्चार्ज किया जा चुका था, लेकिन सीबीआई द्वारा अपील दायर किए जाने के बाद सेशन कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। अब इस फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।


feature-top