रायपुर पुलिस कमिश्नर का बड़ा फैसला

feature-top

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्रों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आयुक्त प्रणाली लागू होने से ठीक पहले जारी किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेशों पर उन्होंने रोक लगा दी है।

जारी आदेश के अनुसार आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारियों के वे सभी स्थानांतरण आदेश, जो पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पूर्व जारी किए गए थे, तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए गए हैं।

साथ ही जिन अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना पर रवानगी शेष थी, उन्हें फिलहाल रवानगी न देने के निर्देश दिए गए हैं।


feature-top