कांग्रेस की दिल्ली बैठक पर अजय चंद्राकर का हमला, प्रदेश अध्यक्ष की रेस पर उठाए सवाल

feature-top

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में चल रही बैठकों पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी हाल में दीपक बैज को दोबारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनने देंगे।

चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिलहाल भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ही प्रमुख चेहरे हैं। कांग्रेस की आंतरिक बैठकों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले भी “ढाई-ढाई साल” का राजनीतिक नाटक चलता रहा है और आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं।


feature-top