- Home
- टॉप न्यूज़
- ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने बाहर निकाला
ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने बाहर निकाला
अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी उर्फ यमाई ममता गिरि को किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद की गई है।
इस फैसले की जानकारी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यमाई ममता गिरि का किन्नर अखाड़े से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा कि अखाड़ा किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहता और अनुशासन तथा मर्यादा का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है। ममता कुलकर्णी के हालिया बयान से धार्मिक और सामाजिक स्तर पर विवाद उत्पन्न हुआ, जो अखाड़े की परंपराओं और मूल्यों के खिलाफ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
