- Home
- टॉप न्यूज़
- 30 जनवरी को प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी चक्काजाम
30 जनवरी को प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी चक्काजाम
28 Jan 2026
, by: Prakash
मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक के बाद रायपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और उमेश पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए।
कांग्रेस 30 जनवरी को प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर चक्काजाम करेगी। इसके बाद 31 जनवरी से 7 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्ट्रेट कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किए जाएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
