बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की क्रैश लैंडिंग

feature-top

महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा सामने आया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी सवार थे।

हादसे में 4 से 5 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


feature-top