अंबिकापुर–जगदलपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

feature-top

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और जगदलपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद दोनों कोर्ट परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह के समय कोर्ट कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालयों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौजूद हैं।

फिलहाल पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है और भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


feature-top