रायपुर एयरपोर्ट पर 270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

feature-top

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का मामला सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की सतर्कता से एक हवाई यात्री के पास से 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई है।

आरोपी युवक नाइजीरिया का नागरिक बताया जा रहा है। उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए डीआरआई कार्यालय लाया गया है।

फिलहाल आरोपी से तस्करी नेटवर्क, ड्रग्स की सप्लाई चेन और इसके संभावित स्थानीय व अंतरराज्यीय संपर्कों को लेकर पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


feature-top