छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस: सुप्रीम कोर्ट से सभी आरोपियों को रेग्युलर जमानत

feature-top

कोयला घोटाला मामले में सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से रेग्युलर जमानत मिल गई है। इस मामले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी पहले से अंतरिम जमानत पर बाहर थे।

अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने जमानत के साथ राज्य से बाहर रहने की शर्त भी लगाई है। यह जमानत चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बगाची की पीठ से मिली है।

अभियुक्तों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनीया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी और मुक्त गुप्ता ने पैरवी की। वहीं, राज्य शासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा ने पक्ष रखा।


feature-top