- Home
- टॉप न्यूज़
- वापस लो UGC के असंवैधानिक नियम : पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र
वापस लो UGC के असंवैधानिक नियम : पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र
यूजीसी के नए नियमों को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर भी रार दिखने लगी है। ताजा बयान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का आया है जिन्होंने नए नियमों को पूरी तरह असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
कलराज मिश्र ने कहा है कि यह पूर्णत:असंवैधानिक है। इसको वापस लेना चाहिए। एससी-एसटी के भेदभाव पर वे शिकायत कर सकते थे, करते थे, 2012 के अंतर्गत जो गाइडलाइन थी उसमें यह था, अब इसमें ओबीसी को भी जोड़ा गया है।
हमारा कहना है कि इसमें अलग-अलग जाति के आधार की बजाए सभी लोगों को अधिकार देना चाहिए कि जिसके खिलाफ भी भेदभाव हो रहा है वो शिकायत कर सके। दूसरे इसमें झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी दंड का प्रावधान होना चाहिए जो अभी नहीं है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
