भारतीय बाजार हरे निशान पर हुआ बंद

feature-top

भारत-यूरोपीय संघ के ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के चलते बुधवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दिन की तेजी को जारी रखते हुए उच्च स्तर पर बंद हुए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 82,344.68 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 646.49 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी आई और यह 82,503.97 पर पहुंच गया।

वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 25,342.75 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 91.79 पर बंद हुआ।


feature-top