- Home
- टॉप न्यूज़
- संसद में विपक्ष के व्यवहार पर भड़के किरेन रिजिजू
संसद में विपक्ष के व्यवहार पर भड़के किरेन रिजिजू
संसद के संयुक्त सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के समय विपक्ष द्वारा किए गए विरोध को लेकर सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इस पूरे मामले पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रवैये की तीखी आलोचना की है। किरण रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान विपक्ष का आचरण बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और इससे पूरा देश शर्मिंदा महसूस कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के इस व्यवहार को देश कभी माफ नहीं करेगा। रिजिजू ने यह भी कहा कि सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण अवसरों पर विपक्ष ने जानबूझकर व्यवधान पैदा किया, जो संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
