कोरबा : ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते CSEB के सब इंजीनियर को किया गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विद्युत विभाग के एक अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यहां सीएसईबी (CSEB) के दीपका कार्यालय में पदस्थ सब ऑडिट इंजीनियर सत्येंद्र को ₹50,000 की घूस लेते हुए पकड़ा गया है।

आरोपी अभियंता ने ट्रांसफार्मर लगाने और नाश्ता के नाम पर 80 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। वह पहली किस्त 30 हजार ले चुका था और दूसरी किस्त 50 हजार लेते एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


feature-top