यह एक हादसा है साजिश नहीं, इस पर राजनीति ना हो : शरद पवार

feature-top

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर शरद पवार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अजित पवार की मौत पर कोई राजनीति ना हो। यह एक हादसा है, कोई साजिश नहीं।

अजित पवार की विमान हादसे में मौत की खबर सुनते ही शरद पवार बारामती के अस्पताल पहुंचे जहां अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया था। वे अस्पताल में परिजनों के साथ मौजूद रहे।


feature-top