ममता बनर्जी ने भाषा और SIR मुद्दे पर केंद्र व चुनाव आयोग पर साधा निशाना

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने यह दावा किया कि सरकार ने बांग्ला भाषा को मंजूरी दी है, जबकि यह दावा पूरी तरह गलत है।

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाली भाषी लोगों को गहरा दुख हो रहा है, क्योंकि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बांग्ला भाषा बोलने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा, “अगर तुम मुझे दुख पहुंचाओगे, तो मैं बहुत खतरनाक हो जाऊंगी।

 मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस पूरे मामले में चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, चुनाव आयोग, यह तुम्हारा काम नहीं है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।


feature-top