असम में ‘मियां’ बयान मचा सियासी घमासान

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। सीएम ने कहा है कि असम में ‘बांग्लादेशी मियां’ रह रहे हैं और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐसे कथित विदेशियों के खिलाफ पांच लाख से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं।

शिवसागर जिले में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले जिन इलाकों में कोई संदिग्ध नहीं था, वहां अब ऐसे लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर SR के दौरान किसी को नोटिस नहीं मिलता, तो इसका मतलब होगा कि असम में कोई भी विदेशी नहीं है।

सीएम शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतें दर्ज करना जरूरी था, ताकि बाद में सरकार या चुनाव आयोग पर सवाल न उठें। वहीं, ‘मियां’ शब्द को लेकर भी विवाद तेज है, जिसे असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए अपमानजनक माना जाता रहा है, हालांकि हाल के वर्षों में समुदाय ने इसे विरोध के प्रतीक के रूप में अपनाया है।


feature-top