बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को चेतावनी

feature-top

बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बयान दिया है। दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य के नौकरशाहों, खासकर जिलाधिकारियों और सब-डिविजनल अधिकारियों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आदेशों का आंख मूंदकर पालन न करने की अपील की।

नितिन नवीन ने कहा कि मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के कठपुतली न बनें, बल्कि जनता के साथ खड़े रहें, क्योंकि वे प्रशासनिक अधिकारी हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अब उलटी गिनती शुरू कर दी है।

उन्होंने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं, जब बीजेपी को राज्य की बागडोर संभालने का मौका मिलेगा और पार्टी पश्चिम बंगाल को विकास की राह पर आगे ले जाएगी।


feature-top