केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बने कोकराझार लोकसभा के प्रवासी प्रभारी

feature-top

पार्टी ने संगठन को सशक्त करने और पूर्वोत्तर भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू को असम के कोकराझार (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि श्री साहू का संगठनात्मक अनुभव और जमीनी कार्यशैली कोकराझार जैसे रणनीतिक क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती देगा। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कोकराझार सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह नियुक्ति पार्टी की दीर्घकालिक राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में जनसंपर्क, सामाजिक समन्वय और विकास के एजेंडे को और गति मिलने की उम्मीद है।


feature-top