- Home
- टॉप न्यूज़
- पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
रायपुर नगरीय क्षेत्र में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और परफेक्ट रोल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस आदेश को “अजब-गजब” करार देते हुए कहा कि इससे सरकार की सोच पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस आदेश से यह स्पष्ट होता है कि सरकार स्वयं यह मान रही है कि रायपुर में गांजा और चरस जैसे नशीले पदार्थों का सेवन बड़े पैमाने पर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन में उपयोग होने वाली सामग्री की बिक्री पर रोक लगाकर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि यह फैसला वैसा ही है जैसे शराब की खपत कम करने के नाम पर डिस्पोजेबल या कांच के गिलास और चखने की बिक्री पर ही प्रतिबंध लगा दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे की समस्या की जड़ पर प्रहार किए बिना ऐसे आदेश केवल दिखावटी कदम साबित होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
