गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करे यूपी सरकार : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

feature-top

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास 40 दिनों का समय है, इस अवधि में गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिया जाए और गोमांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमांस निर्यात पर पूरी तरह रोक और गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की घोषणा नहीं करती है.

तो 10–11 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित संत समागम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि से होने वाले किसी भी प्रकार के गोवंशीय मांस (Bovine Meat) के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।


feature-top