- Home
- टॉप न्यूज़
- पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर सियासी बवाल
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर सियासी बवाल
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की भारतीय इतिहास को लेकर की गई टिप्पणी पर एक बार फिर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। उनके एक पुराने वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।
वीडियो में हामिद अंसारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि महमूद गजनवी और लोधी बाहर से नहीं आए थे, बल्कि वे भारतीय लुटेरे थे। इस बयान को लेकर BJP ने कांग्रेस पर “इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने” और “हिंदू विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने” का आरोप लगाया है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है, बल्कि कांग्रेस के उस पूरे इकोसिस्टम का हिस्सा है, जो ऐसे लोगों का महिमामंडन करता है जिन्होंने हिंदू समाज पर अत्याचार किए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
