कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

feature-top

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को हटाकर जी राम जी योजना लाए जाने को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक नया दावा किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि मनरेगा के बाद अब मोदी सरकार सूचना का अधिकार, यानी आरटीआई, पर हमला करने की तैयारी में है। खरगे का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब संसद में पेश की गई आर्थिक समीक्षा में लगभग दो दशक पुराने सूचना का अधिकार अधिनियम के पुनः अध्ययन की बात कही गई है।

आर्थिक समीक्षा में यह सुझाव दिया गया है कि गोपनीय रिपोर्टों और मसौदों को सार्वजनिक किए जाने से छूट दी जानी चाहिए।


feature-top