टीटीडी लड्डू विवाद : पय्यावुला केशव का आरोप, पिछली सरकार ने दबाई मिलावट रिपोर्ट

feature-top

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के लड्डू के लिए घी की खरीद को पिछली सरकार ने आस्था से जुड़ा विषय न मानकर एक साधारण व्यावसायिक लेन-देन की तरह लिया।

मंत्री के अनुसार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को भेजे गए घी के नमूनों की जांच में पशु चर्बी की मौजूदगी की आशंका स्पष्ट रूप से सामने आई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इसी रिपोर्ट का हवाला दिया है

 पय्यावुला केशव ने यह भी आरोप लगाया कि मैसूरु स्थित केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) को भेजे गए घी के नमूनों की रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि की गई थी। इसके बावजूद, जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक न कर दबा दिया वित्त मंत्री ने कहा कि भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है ।

और टीटीडी जैसे पवित्र संस्थान से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और शुद्धता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


feature-top