संसद में जल्द लाए जाएंगे नए कृषि कानून : शिवराज सिंह चौहान

feature-top

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किसानों से संवाद करते हुए घोषणा की कि किसानों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए जल्द ही संसद में नए कानून लाए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों का सर्वांगीण विकास और उन्हें बिचौलियों व धोखाधड़ी से बचाना है।


feature-top