मध्य प्रदेश : ED ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक की संपत्ति अटैच करी

feature-top

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कहा कि उसने मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल और उनकी पत्नी डॉ. अलका मित्तल की लगभग 9.79 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। 

यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत की गई, जो 2012 में उनके खिलाफ दर्ज किए गए आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के बाद की गई।

ED ने कहा कि यह जांच मध्य प्रदेश पुलिस के लोकायुक्त विभाग द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (b) और 13 (2) के तहत अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की गई थी।


feature-top