- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : मरीन ड्राइव के किनारे पार्किंग शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
रायपुर : मरीन ड्राइव के किनारे पार्किंग शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
01 Feb 2026
, by: Prakash
एक दिन पहले नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब के किनारे पार्किंग शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके विरोध में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का कहना था कि मरीन ड्राइव एक पिकनिक स्पॉट की तरह है, जहां लोग अपने परिवार के साथ मनोरंजन करने और घूमने आते हैं।
उनसे पार्किंग शुल्क लेना नगर निगम की ज्यादती है। प्रदर्शन में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने पार्किंग शुल्क का विरोध जताया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
