- Home
- टॉप न्यूज़
- ये निराशाजनक व दिशाहीन बजट : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ये निराशाजनक व दिशाहीन बजट : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया।
उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो कृषि के लिए कोई ठोस प्रावधान है और न ही उद्योगों को मजबूती देने की कोई स्पष्ट योजना दिखाई देती है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने शराब को महंगा और मछली को सस्ता कर दिया, लेकिन विकास की दिशा कहीं नजर नहीं आती।
उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। बढ़ती महंगाई के दौर में आयकर में राहत न देना मध्यम वर्ग के साथ अन्याय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शेयर बाजार में बजट के तुरंत बाद आई गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि यह बजट की कमजोरी का सबूत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़े उद्योगपतियों, खासकर अडानी समूह, के भरोसे छोड़ दिया है। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीतियां आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट हितों को साधने वाली हैं।
उन्होंने राज्य में अवैध शराब कारोबार बढ़ने और धान खरीदी में किसानों की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया। बघेल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और छोटे किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
