रायपुर : खमतराई में हुक्का–ई सिगरेट का अवैध गोदाम जब्त

feature-top

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खमतराई क्षेत्र में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और हुक्का सामग्री का अवैध गोदाम पकड़ा है।

न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित गोदाम पर दबिश देकर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की हुक्का, ई-सिगरेट व संबंधित सामग्री जब्त की। कार्रवाई में गोदाम मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


feature-top