लद्दाख में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात चाहते थे सोनम वांगचुक: केंद्र

feature-top

केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सोनम वांगचुक लद्दाख में नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहते थे। सरकार ने दावा किया कि वांगचुक के बयानों से हिंसा भड़कने का खतरा था।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक ने केंद्र सरकार को ‘वे’ कहकर संबोधित किया, जो अलगाववादी मानसिकता को दर्शाता है।

आरोप है कि उन्होंने जेन-जी को गृहयुद्ध और खूनखराबे के लिए उकसाने की कोशिश की। यह दलील न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ के समक्ष दी गई। सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने दायर की है।


feature-top