रायपुर : पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को सिखाए बेहतर पुलिसिंग के गुर

feature-top

राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जनविश्वास सुदृढ़ करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शंकर नगर स्थित सभागार में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया।

इस सेमिनार में आरक्षक स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक को कमिश्नरी प्रणाली में उनकी नई भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और जनता की अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सेमिनार के दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार करना नहीं है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे का एक मजबूत सेतु बनाना है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करें और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर उचित समाधान निकालें। डॉ. शुक्ला ने कहा कि भयमुक्त रायपुर का निर्माण तभी संभव है जब पुलिस संवेदनशील और जवाबदेह होकर कार्य करे।


feature-top