आसन की तरफ पेपर फेंकने वाले सांसदों पर कार्यवाही

feature-top

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में आज दूसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज फिर से जनरल नरवणे के संस्मरण का जिक्र करना शुरू किया तो सत्ता पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई।

इस दौरान सदन में हंगामा होने लगा। तभी कुछ विपक्षी सांसदों ने आसन की तरफ पेपर फेंक दिए। अब उन सांसदों पर गाज गिरी है। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा पेश एक प्रस्ताव में के बाद उन सांसदों को अब पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है।


feature-top