पंजाब : नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया

feature-top

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल से बाहर आ गए हैं।

जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। मजीठिया के समर्थक जेल के बाहर डटे हुए हैं। जेल के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ भंगड़ा हो रहा है। मजीठिया करीब सात माह से नाभा जेल में बंद थे बाहर आने के बाद मजीठिया ने आप सरकार पर हमला बोला।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि आप सरकार मूसेवाला की तरह मुझे मरवा सकती है लेकिन मजीठिया न झुकेगा, न रूकेगा। मैं पंजाब की बात करता रहूंगा। उन्होंने विपक्ष के नेताओं का धन्यवाद किया। मजीठिया ने कहा कि सरकार ने उनकी पत्नी को बहुत परेशान किया।


feature-top