रायपुर : कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

feature-top

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात की और शहर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक अव्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

शहर के कई इलाकों में खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या, लूट और चोरी जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है

। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि राजधानी में ट्रैफिक जाम और लगातार हो रही चालानी कार्रवाई से आम जनता परेशान है। शहर में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के बाद भी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे नागरिकों को बेवजह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


feature-top