दिल्ली : होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

feature-top

दिल्ली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को त्योहारों से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के बाद दिल्ली के लाखों राशन कार्ड धारक परिवारों की रसोई में होली और दिवाली के मौके पर बिना खर्च के चूल्हा जलेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के परिवारों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कदम सरकार की जन-कल्याणकारी सोच को मजबूत करता है।


feature-top