- Home
- टॉप न्यूज़
- ईरान में तनाव के बीच इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी जारी
ईरान में तनाव के बीच इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी जारी
ईरान में जारी घटनाक्रम के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने आज ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया है, जिसके तहत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद कर दी गई हैं।
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उसकी उड़ानें 28 फरवरी तक रद रहेंगी। एयरलाइन ने अपने पोस्ट में कहा, “ईरान के आसपास की स्थिति को देखते हुए, हमने अपने ग्राहकों और क्रू के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपने फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं।
इंडिगो ने आगे बताया कि मौजूदा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे-जैसे स्थिति में बदलाव होगा, योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। किसी भी नए अपडेट या बदलाव की जानकारी यात्रियों को इंडिगो के आधिकारिक कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से दी जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
