छत्तीसगढ़ : 5,000 शिक्षकों की होगी भर्ती

feature-top

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी को दूर करने राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। कुल 5,000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती को मंजूरी दे दी गई है।

इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी।

अब इसके अतिरिक्त 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित करते हुए उन पर भी भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह कुल पदों की संख्या बढ़कर 5,000 हो गई है।


feature-top