धान बेचने से वंचित किसानों को फिर मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री साय

feature-top

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। धान खरीदी से वंचित रह गए किसानों को एक बार फिर अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो दिनों के लिए पुनः धान खरीदी शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश तय समय सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।


feature-top