युमनाम खेमचंद सिंह जो होंगे मणिपुर के नये सीएम

feature-top

युमनाम खेमचंद सिंह को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

युमनाम खेमचंद सिंह बीरेन सिंह कैबिनेट में मंत्री थे और उनके पास नगरपालिका प्रशासन, आवास विकास (MAHUD) विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज और शिक्षा विभाग का दायित्व था। 2025 में राष्ट्रपति शासन लगने तक वे इस पद पर बने हुए थे।


feature-top