अहम मुद्दों पर सरकार मौन : मल्लिकार्जुन खरगे

feature-top

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि 6062 शब्दों का यह अभिभाषण सरकार ने तैयार किया है, लेकिन सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव, संसदीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, किसानों-मजदूरों की समस्याओं और विदेश नीति जैसे अहम सवालों पर यह पूरी तरह मौन है।

खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय के ताने-बाने को कमजोर किया और संवैधानिक अधिकारों पर चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात जरूर की गई, लेकिन हकीकत में महिलाएं भाजपा के लिए सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गई हैं।


feature-top