नेहरू-गांधी परिवार पर निशिकांत दुबे के बयान से मचा बवाल

feature-top

संसद के बजट सत्र में दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में कुछ किताबें भी लहराईं और किताब के हवाले से गांधी-नेहरू परिवार को लेकर बयान दिया, जिससे विपक्ष आगबबूला हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी सांसदों ने दुबे के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। प्रियंका गांधी ने भी दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किताबें दिखाईं, लेकिन उनका माइक बंद नहीं किया गया, जबकि राहुल गांधी को किताब से कोट नहीं करने दिया गया था।


feature-top